
म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष माननीय चौ.मुकेश मौर्य ने वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.घनश्याम परते की अनुशंसा पर शा.उत्कृष्ट विद्यालय बैहर ज़िला बालाघाट में प्राचार्य के पद पर पदस्थ श्री आलोक चौरे को अजाक्स का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अजाक्स के प्रांतीय महासचिव राजवीर अग्निहोत्री ने बताया कि आलोक चौरे सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए संगठन के समस्त दायित्वों का समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए प्रांतीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को संचालित करना सुनिश्चित करेंगे।श्री चौरे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि में अपनी ज़िला कार्यकारिणी 7 दिवस में बनाकर प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य साहब से अनुमोदित कराकर संगठन को शसक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करूँगा। उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रवीण मेश्राम, बी.आर. मेश्राम, एन.पी. रामटेके, इंजी. महेंद्र कौशल, इंजी.राजवीर सिंह राजे,डॉ.अनिल अर्गल,वृंदावन लुड़ेले,विजय सिंघानिया, मुरारीलाल लिथोरिया,आर.बी.एस.
धारिया,पुत्तु सिंह परिहारआदि है।

