भाजपा कार्यालय में प्रभात झा को दी गई श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री-शिवराज-सिंधिया ने किया याद


भोपाल। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को मंगलवार को भोपाल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।


इसके अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, संपतिया उईके, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा,  मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह के अलावा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, रघु ठाकुर भी पहुंचे और स्व. झा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां बता दें कि प्रभात झा का निधन 26 जुलाई को सुबह 5 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। स्व. झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही गांव में किया गया था। स्व. झा को भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था। जहां उनका निधन हो गया था।