नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। शहर की सड़कों पर वर्षा के समय में हाल बेहाल है। जो सड़कें पहले ही गड्ढ़ों से भरपूर और टूटी है, उन पर अब वर्षा के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है। बाजारों की मुख्य सड़कों से लेकर पाश इलाकों की सड़कों पर वाहन लेकर निकलना या पैदल निकलना मुश्किल है। एक से डेढ़ फीट तक गड्ढे सड़कों पर हैं और शाम ढ़लते ही परेशानी और बढ़ जाती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शहर के अलग-अलग मार्गों पर गड्ढों की परेशानी जनता रोज झेल रही है लेकिन नगर सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा है। वर्षा से पहले सड़कों को दुरूस्त नहीं किया गया और अब बड़ी आबादी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक तीन में आने वाली श्री विहार कालोनी में सीवर लाइन के काम के बाद सड़क को मोटरेबल नहीं किया गया है यहां वाहन तो वाहन पैदल तक लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। यह रोजाना के हालात हैं। पूर्व में यहां अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
- सिटी सेंटर क्षेत्र: यहां एसपी आफिस के बगल से पटेल नगर रोड मार्ग से वीरेंद्र विलास के मार्ग और एलेन कोचिंग के सामने वाली रोड पूरी तरह गड्ढों के हवाले है। हालात यह है कि यहां गड्ढों में पानी भर गया है और पानी का निकास न होने से जलजमाव रहता है।
- शिंदे की छावनी मार्ग: शिंदे की छावनी मार्ग पर कोर्णाक हास्पिटल वाली रोड पर हास्पिटल से पहले और बाद में इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि रोड ही गायब हो गई है। यहां लक्ष्मण तलैया वाले तिहारे पर बड़े गड्ढों से वाहन चालक झटका तक खा रहे हैं। इसी तरह शिंदे की छावनी शराब दुकान के सामने वाली रोड पर सड़क टूटी पड़ी है।
- कैथोलिक कब्रिस्तान मार्ग: यहां शासकीय स्कूल और आंगनबाड़ी के सामने सीवर लाइन के बाद सड़क खोदकर छोड़ दी जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

