नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर-इटावा हाईवे पर स्थित चंबल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार संभावना है कि 10 जुलाई के बाद पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल पुल से केवल हल्के वाहनों की आवाजाही ही अनुमति के साथ जारी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बता दें, कि 20 जून को पुल के भिंड छोर स्थित पियर-5 के एक्सपेंशन जाइंट में करीब 25 मिलीमीटर का धंसाव सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इस दौरान केवल हल्के वाहनों को ही पुल से गुजरने की अनुमति दी गई थी। इसके पहले 3 जून को पुल पर हुए एक सड़क हादसे के बाद लगभग पांच घंटे तक लंबा जाम लग गया था। लगातार भारी वाहनों के दबाव को पुल में आई तकनीकी समस्या का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। वर्ष 2024 में हुई मरम्मत के बाद पुल को कुछ शर्तों के साथ यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन समय के साथ इन शर्तों के पालन में लापरवाही भी सामने आई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मरम्मत कार्य पीएनसी टोल प्लाजा बरही की देखरेख में किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन जाइंट में जैक लगाकर बियरिंग प्लेट बदलने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही रोलर बियरिंग को भी पुनः सही स्थिति में स्थापित किया गया है। शेष कार्य को अगले चार दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 10 जुलाई को पुल को आगामी आदेश के लिए संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
करीब 50 वर्ष पुराना है पुल
वर्ष 1976 में निर्मित चंबल पुल अब लगभग 50 वर्ष पुराना हो चुका है। इसकी संरचनात्मक क्षमता को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते भारी वाहनों को फिलहाल जालौन और शिकोहाबाद मार्ग से होकर निकाला जा रहा है। भिंड से आगरा और कानपुर की ओर जाने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहन भी इन्हीं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

