नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में रविवार रात एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी शिवा सविता (19) के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई के साथ ग्वालियर में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस के अनुसार, शिवा सविता और उसका चचेरा भाई सत्यम सविता (17) बहोड़ापुर के टीपी नगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। दोनों मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों रोज की तरह काम पर गए थे। काम के दौरान शिवा ने अपने भाई सत्यम से कहा कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है और वह आराम करने के लिए कमरे पर जा रहा है। इसके बाद वह काम छोड़कर कमरे पर लौट आया, जबकि सत्यम काम पर ही रुका रहा। शाम करीब 6 बजे काम खत्म होने के बाद सत्यम अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने चला गया। रात में जब वह कमरे पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने खिड़की से अंदर देखा तो शिवा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसकी कॉल डिटेल, आखिरी चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या की वजह सामने आ सके। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में दे दी है। परिजनों के ग्वालियर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

