नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा बाल भवन में आयोजित समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के समक्ष अपने सुझाव देने के लिये 17 सदस्यीय दल पहुंचा। दल का नेतृत्व कैट के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने किया और अजय चौपड़ा, मुकेश गुप्ता, राजीव जैन, प्रतीक अग्रवाल आदि ने सुझाव देते हुये कहा कि भारत गणराज्य में नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखते हुये समान नागरिकता की बात करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
व्यापारी एवं उद्योगपतियों का पनेतृत्व करते हुये कैट पदाधिकारियों ने कहा कि कई जगह देखने में आता है कि मतदान के लालच में गांव में भी और शहर के पते पर भी मतदाता बन जाते है। इसी प्रकार भारतीय नागरिकता का प्रमाण-पत्र प्रत्येक व्यक्ति को पृथक से जारी किया जाये ताकि वह गौरान्वित हो सके कि वह भारत में जन्मा भारतीय नागरिक है और समान नागरिकाता का सम्मान करता है। कार्यक्रम में कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह जी की उपस्थिति में कैट प्रतिनिधि मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोशाध्यक्ष नितिन गोयल, संयुक्त अध्यक्ष जे.सी. गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय चौपड़ा, सह महामंत्री डॉ. सौरभ खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, मुकेश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री राजीव जैन संयुक्त सचिव प्रतीक अगव्राल, आनंद शर्मा, आलोक आहूजा, पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

