नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन NSUI के नेताओं ने विश्वविद्यालय की दीवारों पर भ्रष्टाचार के नारे लिखे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
NSUI के नेताओं का आरोप है कि सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान द्वारा विश्वविद्यालय के कार्यों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है। इस वित्तीय गड़बड़ी के विरोध में NSUI नेता राजवंश पंडित और उनके साथियों ने यूनिवर्सिटी की दीवारों पर कुलदीप चौहान के खिलाफ “भ्रष्ट” और “चोर” जैसे शब्द लिखकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन पर शैक्षणिक कार्यों के लिए बने अटल सभागार का निजी और व्यावसायिक उपयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यहां बता दें कि एआर कुलदीप पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर अपनी पत्नी के इलाज के लिये 61750 रूपये विवि के खाते से निकाले थे। जबकि दोनों पति पत्नी अच्छे पदों पर हैं। इसके अलावा उनकी विवि के कर्मचारियों से कई बार नोंकझोंक हो चुकी है। वहीं उन पर एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

