नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। प्रतिष्ठित जीवाजी क्लब में हाल ही में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां क्लब के कार्यकारी सदस्य लावण्य शर्मा को क्लब चेयरमैन और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथ विवाद के बाद प्रबंधन द्वारा पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब उन्हें 6 माह के लिये रविवार को हुई बैठक के बाद निलंबित कर दिया गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जीवाजी क्लब में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और क्लब चेयरमैन के आतिथ्य में एक विशेष पार्टी चल रही थी। इस पार्टी के कारण क्लब प्रबंधन ने अपने सभी वेटर्स को वीआईपी सेवा में लगा दिया, जिससे क्लब के आम सदस्यों को खाना और ड्रिंक सर्व नहीं हो पा रही थी। जब लावण्य शर्मा खाना खाने पहुंचे और उन्हें मना किया गया, तो उन्होंने क्लब के अध्यक्ष, सेक्रेटरी और चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ा विरोध जताया और हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। इस हंगामे के बाद जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने अनुशासनहीनता के मामले में संज्ञान लेते हुए लावण्य शर्मा को नोटिस जारी कर दिया था। इस कार्रवाई की एक प्रति लावण्य के पिता को भी भेजी गई था। हालांकि, क्लब के अन्य सामान्य सदस्यों द्वारा प्रबंधन की इस वीआईपी संस्कृति और नोटिस की कार्रवाई का व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य मंचों पर विरोध किया गया। नोटिस का जवाब भी लावण्य ने देते हुये कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगते है, लेकिन वह वरिष्ठ आईपीएस राजाबाबू सिंह को नहीं जानते है। वहीं रविवार को हुई कार्यकारिणी और अनुशासन समिति की बैठक में कार्यकारिणी सदस्य लावण्य शर्मा के नोटिस के जवाब को उचित नहीं मानते हुये उन्हें 6 माह के लिये निलंबित कर दिया गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

