नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। भिंड जिले में रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के मेंहदा घाट पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का एक बड़ा मामला सामने आया है। रेत माफिया राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों की धज्जियां उड़ाकर नदी के बीच धारा से प्रतिबंधित पनडुब्बियों के जरिए अवैध रूप से गहराई से रेत निकाल रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग ने हाल ही में घाटों पर छापेमारी कर पनडुब्बियों को जब्त करने और नष्ट करने की सख्त कार्रवाई भी की है। लेकिन उसके बाद भी उत्खनन धड़ल्ले से जारी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सिंध नदी के मेंहदा घाट पर रेत माफिया एनजीटी के नियमों के खिलाफ जाकर गहरे पानी में पनडुब्बियां उतारकर अनियंत्रित रूप से रेत निकाल रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दिनों माइनिंग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मेंहदा, खैरा और श्यामपुरा घाटों पर दबिश दी थी। मौके से अवैध खनन में लिप्त पनडुब्बियां जब्त व नष्ट की गईं। नेशनल हाईवे 552 और मेंहदा पुल के पास अवैध रेत से भरे ओवरलोड डंपरों और ट्रैक्टरों के खड़े होने से भीषण ट्रैफिक जाम लग रहा है। इसकी वजह से हाल ही में क्षेत्र में कुछ जानलेवा सड़क हादसे भी हो चुके हैं। अत्यधिक और अनियंत्रित खुदाई के कारण सिंध नदी के तल में बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है और जलीय जीवों का जीवन भी संकट में पड़ गया है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए माफिया द्वारा सिंध नदी में पनडुब्बियां और सक्शन पंप लगाकर भारी मात्रा में रेत निकाली जाती है। अवैध खनन के कारण नदी में कई जगह 200 फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो पारिस्थिति की तंत्र के लिए घातक हैं। पानी को कम करने और आसानी से खनन करने के लिए रातोंरात स्टॉप डैम के गेट खुलवा देने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

