नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| साइबर क्राइम पुलिस को 2.52 करोड़ की डिजिटल ठगी मामले में बड़ी सफलता मिली है। एयरफोर्स के रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट को सीबीआई अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के तीन और आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को ग्वालियर ले आई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
क्राइम ब्रांच जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम पहले 5 खातों में भेजी गई, फिर देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इनमें दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, असम और कर्नाटक सहित कई राज्य शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 लाख रुपए इंडसइंड बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुए थे। तकनीकी जांच के बाद दिल्ली पहुंची टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 पासबुक व चेक बुक, एटीएम कार्ड, और मोबाइल फोन जप्त किए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। खाते “म्यूल अकाउंट” के रूप में गिरोह को बेचते थे। पूरा नेटवर्क टेलीग्राम के जरिए संचालित होता था। एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय डॉ. नारायण महादेव से ठगी गई रकम सबसे पहले दिल्ली, नोएडा, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) और वाराणसी के पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। आंध्र प्रदेश के दो खातों में 1.5 करोड़ रुपए, जबकि दिल्ली-यूपी के तीन खातों में करीब 1 करोड़ रुपए पहुंचे थे। पहली लेयर के बाद यह रकम देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इनमें दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, असम और कर्नाटक सहित अन्य राज्य शामिल हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानिए किस आरोपी ने क्या काम किया
1. हरीश गढ़वाल पुत्र राजू गढ़वाल- 27 साल का ये आरोपी छिंदवाड़ा का रहने वाला है। वह नईदिल्ली में किराए से रह रहा था। इसने ही ये बैंक अकाउंट खुलवाया और ऑपरेट किया था। वह टेलीग्राम पर साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता बेचने वाले में खरीदने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है।
2. सौरव यादव पुत्र बजरंग यादव – 23 साल के इस आरोपी के खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। सौरव का ही इंडसइंड बैंक में अकाउंट है।
3. शरद डेहरिया पुत्र राजकुमार – 20 साल का यह आरोपी सौरव के साथ जॉइंट अकाउंट ऑपरेट कर रहा था।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

