Headlines

लेडीज पार्क में नशेड़ियों का कब्जा?

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में महिलाओं के लिये एकमात्र पार्क छत्री मंडी पर लेडीज पार्क के नाम से है। इस पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित है। यह पार्क महिला शक्ति के समर्पित कर बनाया गया है। लेकिन अब इस पार्क पर नशेड़ियों ने कब्जा कर लिया है। दिनभर नशेलची यहां जमा रहते है, जिसके कारण महिलाओं व युवतियों ने यहां आने से परहेज करना शुरू कर दिया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर के छत्री बाजार में रोकडिया सरकार के सामने लेडीज पार्क है। यह पार्क मुख्य रूप से लेडीजों के लिये बनया गया है। इस पार्क के विकास पर स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने करोड़ों फूंके है। लेकिन इतना पैसा फूंकने के बाद भी पार्क में विकास के नाम पर कुछ नहीं है। आसपास लोगों के अनुसार पार्क के विकास पर आंकड़ों की माने तो 4 करोड़ खर्च हो चुके है। लेकिन विकास कुछ दिखता नहीं है। हो सकता है यह पैसा नेता और अधिकारियों ने अपने विकास पर खर्च किया हों, क्योंकि लेडीज पार्क सुविधाओं के नाम पर शून्य है। महिला शक्ति को समर्पित यह पार्क लेडीजों के लिये सर्वसुविधायुक्त बनाया जा सकता है, लेकिन इस ओर कतई ध्यान नहीं है। बल्कि अब तो पार्क पर नशेड़ियों तक ने कब्जा कर लिया है। दिनभर शराबी, नशेलचियों का जमघट लगा रहता है। इससे महिला, युवतियों व बच्चियों यहां आने से बचती है। पुलिस और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। कांग्रेस की नगर सरकार होने के बाबजूद यहां स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा की देखरेख तक नहीं की जा रही है। नशेडी और शरारतीतत्व पार्क की दुर्दशा के लिये जिम्मेदार है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!