नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर |10वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में 3 मार्च की रात करीब 7 से 9 के बीच की है। घटना से पहले छात्रा एंजेल तिवारी कोचिंग पढ़ने के बाद घर पहुंची थी और अपनी मां व छोटे भाई के साथ खाना खाया था फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई थी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
लगभग दो घंटे बाद जब मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी पिछले 10-15 सालों से दुबई में नौकरी करते हैं। एंजेल अपनी मां और छोटे भाई के साथ ग्वालियर में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शुरुआती जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पिता के दुबई में होने के कारण शव को 5 मार्च तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। गुरुवार को पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी के ग्वालियर पहुंचने पर छात्रा एंजेल तिवारी का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

