Headlines

गठजोड़ से मेडिकल माफिया हावीः अस्पताल बंद नहीं होते, सिर्फ नाम बदले जाते हैं

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। प्रदेश में मेडिकल माफिया पर शिकंजा कसने में सत्ता में बैठे बड़े अधिकारी डरे हुए हैं। हालात यह है कि बिना डॉक्टरों के संचालित हो रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। हद तो यह है कि जब इन अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा होता है तो चिकित्सा अधिकारी दिखावे की कार्रवाई करते हैं। साथ ही अस्पतालों की व्यवस्थाएं जांचने के नाम पर निरीक्षण होता है और अव्यवस्था मिलने पर अस्पताल बंद करा दिए जाते हैं। लेकिन हकीकत इससे परे है। जो अस्पताल बंद होते हैं, उनका स्थान तक नहीं बदलता और न ही स्टाफ में कोई बदलाव होता है। सिर्फ बाहर के बोर्ड पर लिखा हुआ नाम बदल जाता है। नया नाम और नया रजिस्ट्रेशन कराकर यह अस्पताल चलते रहते हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव द्वारा बीते दिनों अस्पतालों के निरीक्षण कराए गए थे। निरीक्षण में कुछ निजी अस्पताल ऐसे भी सामने आए जो संचालन के लायक नहीं थे। इसलिए निरीक्षण दल ने उन्हें बंद करने की अनुशंसा की। स्वास्थ्य अधिकारी ने इस अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं आने पर अस्पताल बंद करने का आदेश थमा दिया। स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों के गठबंधन के कारण यह अस्पताल नाम बदलकर फिर से शुरू हो गए हैं। इनका स्थान बदला और न स्टाफ और नए नाम से शुरू हो गए। हद तो यह है कि जो अस्पताल संचालन के लायक नहीं थे आखिर वह नाम बदलते ही संचालन के लायक कैसे हो गए।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

1. नए पड़ाव पुल के पास संचालित हो रहे केएम हॉस्पिटल अब मैक्स हॉस्पिटल में बदल गया।
2. उत्तम हॉस्पिटल पंजाब नेशनल बैंक थाटीपुर के पीछे संचालित हो रहा था। इसने अपना स्थान बदल दिया है। अब यह अस्पताल कुम्हरापुरा रपट के पास संचालित हो रहा है। श्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल यह अस्पताल मुरार थाने के पास संचालित हो रहा था। इसका भी नाम बदलकर अब श्री सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हो गया है।
3. एलिस हॉस्पिटल नया नाम लाइफ लॉन्ग हॉस्पिटल प्रमिला प्लाजा के सामने, थाटीपुर ।
4. आरोग्य हॉस्पिटल नया नाम आशिमा हॉस्पिटल पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, थाटीपुर ।
5. देवकीनानंदन हॉस्पिटल नया नाम आरडी हॉस्पिटल नरोकोटिसेस के सामने।
6. मुस्कान हॉस्पिटल नया नाम श्री शंकर हॉस्पिटल 7 ना चैराहा, मुरार।
7. एम हॉस्पिटल नया नाम सैम हॉस्पिटल, सन सिटी के पीछे, गोला का मंदिर।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!