नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गुना| गुना की राजनीति में शनिवार को उस वक्त करंट दौड़ गया, जब भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अपनी ही सरकार की बिजली व्यवस्था पर ऐसा बरसे कि सत्ता के गलियारों में भी झटके महसूस किए गए। विधायक ने न सिर्फ बिजली कंपनी के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, बल्कि सीधे प्रदेश के दो मंत्रियों पर भी निशाना साध दिया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं से नाराज़ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य शनिवार दोपहर बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। यहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की कार्यशैली को “दिखावटी” बताते हुए तीखा हमला बोला। शाक्य ने कहा कि प्रदेश की बदनामी कराने वाले नाकारा मंत्रियों को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है और ऐसे मंत्रियों को मुख्यमंत्री को तत्काल हटाना चाहिए। विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी निशाना साधते हुए पुराना दर्द सार्वजनिक कर दिया। शाक्य ने आरोप लगाया कि हवाई पट्टी पर उनका अपमान किया गया था। उन्होंने दो टूक कहा कि वे किसी मंत्री की कृपा से नहीं, बल्कि जनता के वोटों से विधायक बने हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बिजली कंपनी के दफ्तर में अधिकारियों का घेराव करते हुए विधायक ने चेतावनी दी कि बिजली कुप्रबंधन से सरकार की छवि खराब हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भीषण गर्मी में परेशान है और अधिकारी सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या अपने ही विधायक की नाराजगी से बिजली व्यवस्था में कोई सुधार हो पाएगा? इन बयानों से अधिकारियो पर कुछ असर होगा?
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

