मंडला। आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली विरासत को सहेजने के उद्देश्य से 15 एवं 16 मई 2026 को रामनगर, जिला मंडला (म.प्र.) में भव्य आदि उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद डा. फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर, आदिवासी प्रतिभा सम्मान समारोह, गोंड राजवंश के वंशजों का विशेष सम्मान समारोह एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय महानायकों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनजातीय वीरों के गौरवपूर्ण बलिदान, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद कुलस्ते के अनुसार यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, परंपराओं एवं पूर्वजों के गौरव को समर्पित एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

