नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मन्नू यादव ने आरोप लगाया कि पार्क में मौजूद दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को सूर्यास्त के बाद काटा गया, जो धार्मिक और नैतिक रूप से अनुचित है। उन्होंने इस कार्रवाई को पर्यावरण विरोधी बताते हुए कहा कि वह विकास के नाम पर हरियाली नष्ट करने के पक्ष में नहीं हैं। घटना के बाद से नगर के स्थानीय निवासियों में भी गहरा आक्रोश व्याप्त है। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने सीधा आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में नगर परिषद अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) ने उन्हें अंधेरे में रखा और गलत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पेड़ों की कटाई के निर्णय में शामिल नहीं थे और इस पूरी प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करते हैं। बिना पूर्व सूचना और सार्वजनिक अनुमति के हरियाली उजाड़ने को लेकर शहर के नागरिकों ने प्रशासन से जवाब मांगा है। लोगों ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और पार्क को नष्ट करने के बजाय वैकल्पिक स्थान पर प्लांट बनाया जाए। फिलहाल नगर में इस मुद्दे को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

