नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदेशव्यापी चक्का जाम का असर गुरुवार को ग्वालियर में भी देखने को मिला। नेशनल हाईवे-44 स्थित निरावली चौराहे पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के चलते आगरा और झांसी मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आंदोलन में कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी सांसद संजना जाटव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कमलेश्वर पटेल सहित कई विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि किसानों को समय पर भुगतान, बारदाना और समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने, उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था दूर करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। चक्का जाम के चलते एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने कई बार अनाउंसमेंट कर प्रदर्शन खत्म करने की चेतावनी दी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर डीआरपी लाइन स्थित अस्थायी जेल भेज दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया सहित आसपास के जिलों के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

