नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग में पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता की नियुक्ति को लेकर चल रही सियासी खींचतान में उनके नाम को फिलहाल होल्ड (हटा) कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, ग्वालियर क्षेत्र के एक बीजेपी मंत्री ने उनकी नियुक्ति का कड़ा विरोध किया था।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पहले यह चर्चा थी कि राज्य महिला आयोग में समीक्षा गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन अंतिम सूची में रेखा यादव को अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया, जबकि समीक्षा गुप्ता का नाम सूची में शामिल नहीं था। रिपोर्टों के मुताबिक, ग्वालियर के एक मंत्री ने इस नियुक्ति के खिलाफ “वीटो” का इस्तेमाल किया और समीक्षा गुप्ता को पद मिलने पर इस्तीफा देने तक की धमकी दी थी। इससे पहले सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों में समीक्षा गुप्ता को उपाध्यक्ष बताया जा रहा था, लेकिन अंतिम आधिकारिक घोषणा में उनका नाम नहीं था।महिला आयोग में कुल छह पदों में से अभी केवल अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति हुई है, चार पद अभी भी खाली हैं। विरोध का मुख्य कारण 2018 का विधानसभा चुनाव माना जा रहा है, जब समीक्षा गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिससे भाजपा प्रत्याशी (वर्तमान मंत्री) को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि 2020 में समीक्षा गुप्ता ने भाजपा में पुनः वापसी की है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

