नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। दतिया में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद वहां उपचुनाव की प्रबल संभावना बन रही है। इस स्थिति के बीच पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा क्षेत्र में अत्याधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं और लगातार लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर विधानसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाती है। दतिया विधानसभा सीट को आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल 2026 से रिक्त घोषित कर दिया गया है। नियमों के मुताबिक, सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर यानी अक्टूबर 2026 तक चुनाव कराना आवश्यक है। पूर्व गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा अब लगभग हर दूसरे दिन दतिया पहुंच रहे हैं। वे अपने समर्थकों और स्थानीय जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं, जिसे आने वाले चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है, जिससे उनके फिर से चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिला है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों द्वारा टाइगर इज बैक जैसे कैंपेन शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि सदस्यता रद्द हो चुकी है, लेकिन राजेंद्र भारती ने उच्च न्यायालय में अपील की है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

