नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश की सभी हिन्दू महासभा की जिला इकाईयों में हुतात्मा नाथूराम गोडसे जयंती समारोह मनाने के लिए दिए हैं जिससे भारत विभाजन का सच जिसमें लाखों हिंदुओं सनातनियों को अपनी सम्पत्ति एवं बलिदान धर्म की खातिर देना पड़ा। युवा एवं बाल पीढ़ी जान सकें के उद्देश्य से भारत विभाजन का प्रतिकार करने वाले हुतात्मा नाथूराम गोडसे जयंती समारोह 19 मई को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। ग्वालियर में दौलतगंज स्थित हिन्दू महासभा भवन जिसमें हुतात्मा नाथूराम गोडसे, हुतात्मा नारायण आप्टे ने प्रवास किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अखिल भारत हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित ने कहा कि ग्वालियर में पहली बार 19 मई को सुबह 10 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर से हुतात्मा नाथूराम गोडसे जयंती चल समारोह निकाला जाएगा जिसका शुभारंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के वंशज, अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजश्री चौधरी करेंगी। जिला प्रशासन को चल समारोह की अनुमति के लिए आवेदन दिया है। 8 मई को चल समारोह की तैयारियां को लेकर हिन्दू महासभा की जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर आयोजित की गई है जिसमें चल समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी से भाग लेने की अपील की है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

