नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– दतिया, भिंड, शिवपुरी, मुरैना के SP बदले
मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। उन्हें DCP इंदौर बनाया गया है। इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। प्रदेश के 19 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन अफसरों के तबादले
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | रवि कुमार गुप्ता | ADG रेल, भोपाल | ADG प्रशिक्षण, भोपाल |
| 2 | राजाबाबू सिंह | ADG प्रशिक्षण | ADG रेल, भोपाल |
| 3 | डी.पी. गुप्ता | ADG शिकायत/मानव अधिकार | ADG सामुदायिक पुलिसिंग |
| 4 | सोलोमन मिंज | ADG PHQ | ADG शिकायत/मानव अधिकार |
| 5 | अमित सिंह | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर | DIG विसबल |
| 6 | अवधेश गोस्वामी | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल | DIG PHQ |
| 7 | अमित सांधी | DIG ग्वालियर | DIG SAF, भोपाल |
| 8 | वीरेन्द्र कुमार सिंह | DIG चयन, PHQ | DIG नर्मदापुरम |
| 9 | प्रशांत खरे | DIG नर्मदापुरम | DIG PHQ |
| 10 | मनीष अग्रवाल | DIG SAF | DIG PHQ |
| 11 | मनोज कुमार राय | SP खंडवा | DIG PHQ |
| 12 | रियाज इकबाल | SP रेडियो | DIG PHQ |
| 13 | राहुल कुमार लोढ़ा | SP रेल | DIG PHQ |
| 14 | सिमाला प्रसाद | SP रेल जबलपुर | DIG PHQ |
| 15 | अमित यादव | SP भिंड | DIG ग्वालियर |
| 16 | विवेक सिंह | DCP भोपाल | DIG शहडोल |
| 17 | शैलेन्द्र सिंह चौहान | SP रीवा | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल |
| 18 | कुमार प्रतीक | DCP इंदौर | DIG नारकोटिक्स |
| 19 | शिव दयाल | SP झाबुआ | DIG PHQ |
| 20 | मयंक अवस्थी | SP धार | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर |
| 21 | अरविंद तिवारी | AIG PHQ | सेनानी, 4वीं बटालियन |
| 22 | सूरज वर्मा | SP दतिया | SP भिंड |
| 23 | यांगचेन डोलकर | SP इंदौर देहात | SP शिवपुरी |
| 24 | गुरकरण सिंह | सेनानी | SP रीवा |
| 25 | दीपक शुक्ला | SP सीहोर | सेनानी SAF |
| 26 | अमन सिंह राठौड़ | SP शिवपुरी | DCP इंदौर |
| 27 | अनुराग सुजानिया | AIG PHQ | SP सागर |
| 28 | सचिन शर्मा | प्रतिनियुक्ति | SP धार |
| 29 | वाहिनी सिंह | SP डिंडोरी | SP PTS इंदौर |
| 30 | विकास सहवाल | SP सागर | DCP भोपाल |
| 31 | धर्मराज मीणा | SAF | SP मुरैना |
| 32 | समीर सौरभ | SP मुरैना | SP रेडियो भोपाल |
| 33 | रजत सकलेचा | SP मंडला | SP छतरपुर |
| 34 | अगम जैन | SP छतरपुर | SP खंडवा |
| 35 | सुंदर सिंह कनेश | SP पांढुर्णा | SP रेल जबलपुर |
| 36 | सुनील कुमार मेहता | SP सिवनी | DCP इंदौर |
| 37 | राजेश व्यास | DCP इंदौर | SP नीमच |
| 38 | विनोद कुमार सिंह | SP आगर मालवा | सेनानी विसबल |
| 39 | पंकज कुमार पांडे | AIG PHQ | SP देहात भोपाल |
| 40 | प्रकाश चन्द्र परिहार | DCP इंदौर | SP पांढुर्णा |
| 41 | दिलीप कुमार सोनी | SP मऊगंज | SP आगर मालवा |
| 42 | राजेन्द्र कुमार वर्मा | SP PTS इंदौर | SP देहात इंदौर |
| 43 | विक्रांत मुराव | AIG PHQ | SP अनूपपुर |
| 44 | सुरेन्द्र कुमार जैन | SP PTS रीवा | SP मऊगंज |
| 45 | आशीष खरे | विशेष शाखा जबलपुर | SP डिंडोरी |
| 46 | अंकित जायसवाल | SP नीमच | SP रेल भोपाल |
| 47 | राजेश रघुवंशी | अतिरिक्त SP खंडवा | SP मंडला |
| 48 | मोतीउर रहमान | SP अनूपपुर | सेनानी SAF रीवा |
| 49 | श्रुतकीर्ति सोमवंशी | SP दमोह | सेनानी SAF ग्वालियर |
| 50 | मयूर खंडेलवाल | DCP भोपाल | SP दतिया |
| 51 | सोनाक्षी सक्सेना | DCP भोपाल | SP सीहोर |
| 52 | शिराज के.एम. | हॉकफोर्स बालाघाट | SP सिंगरौली |
| 53 | आनंद कलादगी | DCP इंदौर | SP दमोह |
| 54 | कृष्ण लालचंदानी | DCP इंदौर | SP सिवनी |
| 55 | आयुष गुप्ता | अतिरिक्त SP जबलपुर | DCP भोपाल |
| 56 | आदर्शकांत शुक्ला | एंटी नक्सल बालाघाट | DCP भोपाल |
| 57 | नरेन्द्र रावत | राजभवन परिसहाय | DCP इंदौर |
| 58 | अभिषेक रंजन | अतिरिक्त SP उज्जैन | DCP इंदौर |
| 59 | राहुल देशमुख | CSP उज्जैन | राजभवन परिसहाय |
| 60 | रामशरण प्रजापति | SP, देहात, भोपाल | एआईजी पीएचक्यू |
| 61 | मनीष खत्री | SP सिंगरौली | AIG PHQ भोपाल |
| 62 | देवेंद्र कुमार पाटीदार | SP बुरहानपुर | SP झाबुआ |
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अतिरिक्त प्रभार में बदलाव
- स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
- मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी रहेगी।
- बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ किया गया है। हाल ही में DIG बने मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय भेजा गया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

