नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) को अब भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। इस पूरी व्यवस्था के साथ स्टाफ की भी बदली हो गई है। अब अंतरराज्यीय बसों के परमिटों का पूरा काम भोपाल से ही होगा। फरवरी 2026 के नोटिफिकेशन के आधार पर इस व्यवस्था का पुनर्गठन किया गया और पूरा रिकार्ड व फाइलों को भोपाल मंगवा लिया गया है। ग्वालियर परिवहन मुख्यालय में एसटीए का काम देखने वाले स्टाफ का भी भोपाल तबादला कर दिया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
लेकिन तबादले के बाद से ही दोनों कर्मचारियों ने फिलहाल ज्वाइन नहीं किया है, यही कारण है कि फिलहाल काम सक्रिय रूप से शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान में परिवहन विभाग के अफसर भी असमंजस में हैं। खास बात यह कि भी जिन दो कर्मचारियों का आदेश हुआ है उनमें एक का आदेश पहले भी भोपाल के लिए हो चुका है लेकिन तब भी ज्वाइनिंग नहीं हुई थी। एसटीए की बदली व्यवस्था का असर बस आपरेटरों पर भी पड़ेगा क्योंकि अब भोपाल के चक्कर लगाने होंगे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

