नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
झांसी से धौलपुर के बीच 146 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस पूरे सेक्शन में करीब 80 प्रतिशत हिस्से में मेटल बीम फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है, जिससे ट्रैक पहले की तुलना में काफी सुरक्षित हो गया है। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर सबसे बड़ी समस्या पशुओं के अचानक ट्रैक पर आ जाने की रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यह एक अत्यंत व्यस्त रूट है, जहां थोड़े-थोड़े अंतराल पर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में पशुओं की आवाजाही से ट्रेनों की गति प्रभावित होती रही है। कई बार शताब्दी, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रमुख ट्रेनें भी इससे प्रभावित होती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने मेटल बीम फेंसिंग का कार्य तेजी से कराया है। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चालू वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। काम की प्रगति को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा, जिससे ग्वालियर समेत पूरे क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

