नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन और उपाध्यक्ष उदयवीर गुर्जर ने आज विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व दोनों पदाधिकारियों ने मंशापूर्ण हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा ज़िलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) प्रेम सिंह राजपूत, और पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उदयवीर सिंह गुर्जर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग द्वारा 24 अप्रैल 2026 को इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन को मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

