नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी क्वॉर्टर गार्ड पर संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। SAF जवानों के मुताबिक गोली चलने से पहले वह वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
छतरपुर नौगांव निवासी एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (40) की ड्यूटी सेकेंड बटालियन के गेट पर थी। उसकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह करीब 5 बजे वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह घायल पड़ा था और पास ही उसकी गन पड़ी थी। सीने में गोली लगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि कुलदीप के साथ ही चार अन्य जवान भी ड्यूटी पर थे। सभी अलग-अलग जगह तैनात थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कमांडर चेक करने के लिए आया था, उस समय कुलदीप वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत कर रहा था। कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे। दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं। 17 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका अनुरागी, बेटा वीर (16), बेटी अनाया (15) हैं। दोनों दसवीं में हैं और केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। किसी को कुछ नहीं पता कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कुलदीप की पत्नी प्रियंका ने कहा कि साढ़े चार बजे उनका वीडियो कॉल आया था। हाल-चाल पूछा और कहा कि बस अभी पांच बजे तक आ जाऊंगा। कॉल करने का कारण पूछा तो कहा बस याद आ रही थी। इसके बाद कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद उनके साथियों से सूचना मिली कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है। जब उन्होंने सुबह 4.30 बजे कॉल किया तो मुझे हैरानी हुई। वही आखिरी बार उनका चेहरा देखा था। पता नहीं क्या बात थी, जो वह हमसे नहीं कह पाए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

