नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में शनिवार रात जीआरपी (नैरोगेज) थाना प्रभारी पर दो वेंडरों के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई कर लौट रहे अमित धाकरे और राघव सिंह को कथित तौर पर पीटा गया, जिसके बाद दोनों को देर रात जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वेंडर अमित धाकरे ने बताया कि वे आरके कंपनी की ओर से राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर पर खाना सप्लाई करने गए थे। वापसी के दौरान जीआरपी स्टाफ ने उन्हें रोक लिया, जबकि उनके पास आईआरसीटीसी के वैध पहचान पत्र मौजूद थे। वेंडरों के अनुसार ट्रेन का ठहराव केवल दो मिनट का था। इसी दौरान रोकने पर उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। अमित धाकरे का आरोप है कि इसी दौरान जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेरिया मौके पर पहुंचे और स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घायल वेंडर ने बताया कि उन्हें थाने के पीछे ले जाया गया, जहां बेल्ट और लातों से बेरहमी से पीटा गया। उनके गुप्तांग, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अमित ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी पिछले 15 दिनों से पैसे देने का दबाव बना रहे थे। पैसे नहीं देने पर मारपीट की गई। वेंडर ने आरक्षक दुष्यंत गुर्जर, लोकेश जाट, मनोज जाट और धर्मवीर लोधी पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद दोनों वेंडरों को देर रात अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेरिया ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को नहीं मारा। उनका कहना है कि वेंडरों और आरक्षकों के बीच आपसी विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार वेंडर रेलवे कॉलोनी में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। रोकने पर उन्होंने हाथापाई की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अवैध वसूली के आरोप पहले भी उठते रहे
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर फूड सप्लाई करने वाले वेंडरों से अवैध वसूली के आरोप पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

