नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं। विधानसभा संख्या बल के अनुसार दो सीटें सत्तारूढ़ दल व एक सीट कांग्रेस के खाते की हैं। दोनों दलों में राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर मंथन चल रहा है। वर्तमान में अंचल से कांग्रेस से अशोक सिंह राज्यसभा सदस्य हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दूसरी तरफ यूजीसी अधिनियम से ऐसे राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, जिनसे राज्यसभा के लिए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी पर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद संगठन में उनके राजनीतिक पुनर्वास को लेकर पहले से मंथन चल रहा है। संगठनस्तर पर चर्चा है कि यूजीसी अधिनियम को लेकर सवर्णों विशेषकर अंचल के ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के लिए पूर्व गृहमंत्री को राज्यसभा भेजा सकता है, क्योंकि वे अंचल में ही नही प्रदेश में भी ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और फिर यूजीसी के विरोध का केंद्र भी अंचल बना हुआ है।
पूर्व गृहमंत्री सक्रिय राजनीति में लाने के लिए संगठन के सामने दूसरा विकल्प दतिया विधानसभा क्षेत्र में संभावित उपचुनाव है। उन्हें एक बार फिर दतिया से चुनाव लड़ाकर प्रदेश सरकार में सम्मानजनक स्थान दिया जा सकता है। लेकिन मामला कोर्ट के अधीन होने के कारण इसमें अभी और समय लग सकता है। शीर्ष नेतृत्व नरोत्तम मिश्रा से जुड़ी तमाम संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

