नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। सिकंदर कंपू हैदरगंज क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी के पास शराब दुकान खोले जाने की सूचना पर आसपास के कॉलोनीवासियों ने विरोध किया है। कॉलोनीवासी डॉ विजय शर्मा, सीआर वरदानी, कन्हैयालाल, राधेश्याम सविता आदि ने जिलाधीश रुचिका चैहान को ज्ञापन देकर बताया कि इस क्षेत्र में मंदिर और स्कूल से लगे स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे यहां का माहौल बिगड़ेगा क्योंकि माता बहने मंदिर के दर्शन करने और बच्चे स्कूल जाते हैं। ऐसे में यह दुकान नहीं खोली जाना चाहिए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

