Headlines

बस्तर में श्रीराम भक्त हनुमान की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा करा रहे है सांसद महेश कश्यप

– 7 अप्रैल से शुरू होगा आयोजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं महाभोज 9 अप्रैल को
रायपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करा रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रीराम की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा आयोजित यह आयोजन हनुमान जी और राम भक्ति का प्रसार प्रचार करने के उददेश्य से किया जा रहा है। यह आयोजन सनातनी परंपरा के अनुरूप विशेष अनुष्ठान का प्रतीक है। यह पहल बस्तर में धार्मिक पर्यटन और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगी।


सांसद महेश कश्यप ने भास्करप्लस डाट काम से एक चर्चा में बताया कि श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन ग्राम कुम्हरावण्ड झरनीगुड़ा कलचा तहसील जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़ में होगा। आयोजन की शुरूआत 7 अप्रैल को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मंडप प्रवेश एवं अभिषेक से होगी। 8 अप्रैल को मूर्ति अधिवास एवं पूजन विधान प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक होगा। जबकि 9 अप्रैल को श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा। इस अवसर पर 3 बच्चों का नामकरण संस्कार भी होगा।