नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में बुकिंग प्रक्रिया को धीमा कर बेशक गैस की किल्लत को कम दिखाया जा रहा हो। लेकिन हकीकत में ये किल्लत अब भी उतनी ही बनी हुई है। क्योंकि अपेक्षाकृत सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिल पा रही। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर देने पर लगी रोक हटा दी। मगर ग्वालियर में अब भी इस पर प्रतिबंध ही लगाकर रखा गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जिसका नतीजा यह है कि खानपान के सभी सेंटर घरेलू सिलेंडरों को लेकर व्यापार कर रहे हैं। जिससे घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। दूसरी तरफ खाद्य आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियों के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले की गैस एजेंसियों के पास करीब 16 हजार घरेलू और 1400 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है। जिसमें से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई अस्पताल व जरुरी सेवाओं के लिए दी जा रही है। गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बाद भी शहर में ऐसी दुकानों पर टीमें नहीं पहुंची हैं। जहां से गैस सिलेंडर बेचे जाते हैं। हजीरा में पटेल स्कूल के पास, चंद्रनगर, कॉलोनीपुरा,शील नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गोल पहाडिया, ढोलीबुआ का पुल, गिरवाई चैकी के पीछे, गोवर्धन कॉलोनी, हुरावली आदि क्षेत्रों में ये दुकानें हैं। जिन पर लोग सिलेंडर मनमाने दामों में बेच रहे हैं। वहीं एजेंसी हॉकर्स भी कालाबाजारी कर कमर्शियल उपयोग करने वालों को घरेलू सिलेंडर दे रहे हैं और मजे की बात यह है कि यह दुकानदार 10 की चीज 15 में बेच रहे है। अधिकारी कल्पेश मौर्य का कहना है कि सिलेंडर आएंगे तभी मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई के लिए गाइडलाइन तो आ गई है। लेकिन ग्वालियर के लिए झांसी से सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं। जिस कारण ये सप्लाई रोकी गई है। सिलेंडर आने के बाद इस सप्लाई को शुरू कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

