नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– ग्वालियर में चूल्हा युग की शुरूआत, फूड आउटलेट्स पर चूल्हों और भट्ठियों का सहारा
ग्वालियर / भोपाल। ग्वालियर सहित पूरे राज्य में रसोई गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। पांच दिनों से प्रदेश के करीब 50 हजार होटल और रेस्टॉरेंट्स को कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिल पाई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि राजधानी भोपाल से लेकर छिंदवाड़ा तक हाहाकार मचा है। कहीं पुलिस के साये में सिलेंडर बंट रहे हैं, तो कहीं मशहूर फूड आउटलेट्स पर चूल्हों और भट्ठियों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं ग्वालियर में चूल्हा युग की शुरूआत हो चुकी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में गैस किल्लत का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की आशंका है। यहां के 16 हॉस्टल मेस और मरीजों के सेंट्रलाइज्ड किचन में स्टॉक महज दो दिन का बचा है। बुकिंग पर 25 दिन की वेटिंग मिल रही है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो उन्हें खाली पेट ड्यूटी करनी पड़ेगी। रायसेन के सागर रोड पर शुक्रवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 5 बजे से लाइन में लगे लोगों को जब 10 बजे तक गैस नहीं मिली तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि न सुबह की चाय बनी, न बच्चों के लिए खाना। घर के काम छोड़कर 5 घंटे से सड़क पर खड़े हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
छिंदवाड़ा में प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस में कमर्शियल गैस न मिलने के कारण अब पारंपरिक चूल्हों पर नाश्ता तैयार हो रहा है। ग्वालियर में शादियों के सीजन में कैटरर्स ने हार मान ली है। यहां अब डीजल भट्ठियों, लकड़ी और कोयले के दम पर खाना पक रहा है। बाजार में इंडक्शन और कोयले की मांग 20 परसेंट तक बढ़ गई है। गैस की किल्लत ने वैकल्पिक संसाधनों के बाजार में तेजी ला दी है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी और सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग न होने से लोग अब सीधे गोदामों पर धावा बोल रहे हैं। जबकि प्रशासन का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त है और ट्रकों के देरी से पहुंचने के कारण समस्या हो रही है, लेकिन धरातल पर कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

