नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्वालियर समेत कई जगहों से सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। स्थिति यह है कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जिले में एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक तेजी से घट रहा है। यहां कई गैस एजेंसियों के पास सिर्फ कुछ दिन का ही स्टॉक बचा बताया जा रहा है। इसी वजह से उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।व्यावसायिक यानी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर एजेंसियों द्वारा अघोषित रोक लगा दी गई है। इससे होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। बुकिंग नहीं होने के कारण लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। यहां कई एजेंसी संचालकों ने बुकिंग के लिए दिए गए लैंडलाइन नंबर ही बंद कर दिए हैं। इससे उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गैस की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने प्रशासन से व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर गैस एजेंसी को रोजाना की बुकिंग और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करनी चाहिए। साथ ही हर एजेंसी और उसके गोदाम पर एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति कर उसका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया जाए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उपभोक्ताओं ने यह भी सुझाव दिया है कि गाइडलाइन के अनुसार उन लोगों को प्राथमिकता से सिलेंडर दिया जाए जिन्होंने लंबे समय से गैस नहीं ली है लेकिन बुकिंग करा रखी है। इसके अलावा हर एजेंसी पर शिकायत सुनने के लिए अलग अधिकारी नियुक्त करने की मांग भी की जा रही है। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच अब लोगों की नजर प्रशासन और तेल कंपनियों के अगले कदम पर टिकी हुई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

