नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में जमीनों को लेकर धोखाधड़ी के मामले आये दिन सामने आते रहते है। अब ग्वालियर विकास प्राधिकरण की जमीनें हाउसिंग सोसायटियों के द्वारा खुर्दबुर्द करने के मामले सामने आ रहे है। यह पूरा फर्जीबाड़ा जीडीए अधिकारियों के साथ हाउसिंग सोसायटियों ने मिलकर अंजाम दिया है। जीडीए सीईओ नरोत्तम भार्गव ने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गृह निर्माण संस्थाओं के साथ मिलकर जीडीए के अधिकारियों ने सालों तक जमीनों की हेराफेरी की है। हाल ही में एक जांच में ईवा गृह निर्माण सहकारी संस्था एवं श्रीगणेश गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित खुलासा हुआ है कि कई सालों तक इन सोसायटियों के पदाधिकारियों ने जीडीए की जमीनें खुर्दबुर्द कर दी, लेकिन अफसर इन मामलों को उजागर करने के बजाय पर्दा ही डालते रहे। जांच में पता चला है कि श्रीगणेश सोसायटी के अध्यक्ष संतोष शर्मा निवासी गोल पहाड़िया ने आनंद नगर योजना में डाकघर के लिये आरक्षित जमीन भी फर्जी तरीके से बेच दी। वहीं ईवा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भारद्वाज व अधिकृत पुनीत शर्मा निवासी गांधी नगर ने आवंटि जमीन की आड़ में जीडीए की ही जमीन बेच डाली। जीडीए सीईओ नरोत्तम भार्गव का कहना है कि सोसायटियों द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर एवं अन्य तरीकों से प्राधिकरण की जमीनें बेचने की शिकायतें मिली थी। जिनकी जांच में पाया गया है कि ईवा और श्रीगणेश सहाकारी समिति के पदाधिकारियों ने बड़ी गड़बड़िया की है। जीडीए ने श्रीगणेश गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर के लिये तीन बार बहोड़ापुर थाना पुलिस को पत्र लिखे है। लेकिन अब कोई एफआईआर नहीं हुई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

