नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| ई-वाहनों के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। यह स्टेशन पेट्रोल पंप की तर्ज पर काम करेगा, जहां वाहन चालक ₹15 प्रति यूनिट के हिसाब से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर स्थित तरुण पुष्कर के पास स्थापित इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन गुरुवार को महापौर शोभा सिकरवार ने किया। इस अवसर पर आयुक्त संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे। सहायक यंत्री विद्युत अभिलाषा बघेल ने बताया कि ई-वाहन धारकों की सुविधा के लिए यह स्टेशन शुरू किया गया है। यहां पेट्रोल पंप की तरह चार्जिंग गन का उपयोग कर वाहनों को चार्ज किया जाएगा। चार्जिंग के बाद मशीन में खपत हुई यूनिट के अनुसार राशि प्रदर्शित होगी, जिसका भुगतान करने पर कर्मचारी चार्जिंग गन हटा देगा। उन्होंने बताया कि यह 60 KVA का स्टेशन है, जिस पर एक बड़ी गाड़ी की 80 प्रतिशत बैटरी लगभग 45 मिनट में चार्ज हो जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
5 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
ग्वालियर में कुल 5 स्थानों को ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए चयनित किया गया था। फिलहाल तरुण पुष्कर, नगर निगम मुख्यालय के पास मल्टीलेवल पार्किंग सिटी सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग कंपू सहित 3 स्थानों पर ये स्टेशन चालू हो गए हैं। इन स्टेशनों पर एक बार में 45 मिनट में दो गाड़ियां चार्ज की जा सकती हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

