नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
खाड़ी युद्ध के बाद देश में बने हालातों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उनका कहना है कि हालात इतने अनिश्चित हो गए हैं कि पहले कुकिंग गैस के दाम बढ़ाए जाते हैं और बाद में गैस बाजार से गायब ही हो जाती है. यादव का आरोप है कि सरकार की नीतियों की वजह से जनता लगातार असमंजस की स्थिति में है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अरुण यादव ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि खाड़ी युद्ध के बाद देश में अनिश्चितता का माहौल बढ़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा देती है और दूसरी ओर गैस की सप्लाई ही रुक जाती है. उनके मुताबिक, सरकार की इस अस्थिर नीति से आम आदमी परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा? दरअसल, अरुण यादव ग्वालियर में पूर्व मंत्री बालेदु शुक्ला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि संभाग के सभी नेताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और सभी मिलकर मिशन 2028 पर काम कर रहे हैं. यादव ने विश्वास जताया कि अगली सरकार प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा विजयपुर विधानसभा सीट पर दिए हालिया फैसले पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आदिवासी विधायक मल्होत्रा 8 हजार वोटों से जीतकर सदन पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट के आदेश से उन्हें हटाकर सीधे भाजपा उम्मीदवार राम निवास रावत को विधायक घोषित कर दिया गया. यादव ने कहा कि यह फैसला सभी को असमंजस में डालने वाला है और कांग्रेस इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाएगी. यादव ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा नहीं सुना कि चुनाव रद्द न हो, दोबारा चुनाव न हो, बल्कि सीधे किसी अन्य व्यक्ति को विधायक घोषित कर दिया जाए. उन्होंने इसे इतिहास में पहली बार होने वाली घटना बताया और कहा कि कांग्रेस इस मामले में कानूनी रूप से पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

