नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। सेंट्रल जेल में आज होली की दूज पर भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर एक हजार से अधिक बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को मंगल तिलक करने पहुंची। जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की थी।। जेल के बाहर सुबह से ही काउंटर लगाए गए थे। यहां बहनों का पूरा सत्यापन (वैरिफिकेशन) करने के बाद ही उन्हें भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई। बहनों ने परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चंदन से अपने कैदी भाइयों को तिलक कर और उन्हें मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। हालांकि, बहनों को बाहर से कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें जेल में ही शुल्क देकर लड्डू और अन्य पूजन सामग्री खरीदनी पड़ी। यह मौका उन कैदियों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जो संगीन मामलों में जेल में बंद हैं और अपने परिवार से मिलने के लिए ऐसे त्योहारों का इंतजार करते हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

