नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं, जहां हर्बल रंग, अबीर-गुलाल और नई डिजाइन की पिचकारियों की खूब खरीदारी हो रही है। इस बार स्मोक शॉट और इलेक्ट्रिक पिचकारी खास आकर्षण बने हुए हैं, वहीं हनुमान जी की गदा, परशुराम का फरसा और भगवान राम के धनुष-बाण की डिजाइन वाली पिचकारियां बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं। होली के चलते सफेद शर्ट, कुर्ती, कुर्ता-पायजामा, जयपुरी जूती और पगड़ी की मांग भी बढ़ी है। शहर की कई कॉलोनियों में सामूहिक होली कार्यक्रम होंगे, वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने 3, 4 मार्च को शासकीय अवकाश घोषित किया है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

