नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। फालका बाजार में कार्मल कान्वेंट की छुट्टी और खुलने के दौरान निजी वाहनों व ऑटो के कारण हर रोज जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस व इंदरगंज थाना पुलिस इस जाम से निपटने के लिए कोई प्रयास करती नजर नहीं आ रही है, स्कूल की छुट्टी और खुलने के दौरान यातायात पुलिस को यहां अपने स्टाफ की डयूटी लगाकर यातायात को व्यवस्थित करने की जरूरत है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यहां उल्लेखनीय है कि फालका बाजार में कार्मल कान्वेंट स्कूल के पास जाम की समस्या काफी पुरानी और गंभीर है। इस क्षेत्र में सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण भी यातायात बाधित होता है। स्कूल की छुट्टी का समय दोपहर में स्कूल बसों, ऑटो और अभिभावकों के वाहनों की भारी भीड़ के कारण यह पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। फालका बाजार और आसपास की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन सड़क की चौड़ाई कम कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गहरा जाती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बीते दिनों प्रशासन ने ऑटो और वैन चालकों को छात्राओं को स्कूल के मुख्य गेट से दूर उतारने के निर्देश दिए थे, जिससे मुख्य मार्ग पर दबाव कम हो सके, हालांकि इससे छात्राओं को पैदल चलने की असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद फिर आटो और वैन चालकों ने अपना पुराना रवैया अख्तियार कर लिया। यातायात पुलिस को व्यस्त समय में सहायता के लिए ट्रैफिक वार्डन और वॉलंटियर्स भी सहां तैनात करना चाहिये, जो स्कूल के बाहर भीड़ प्रबंधन में मदद करें। परंतु प्रशासन केवल बैठक तक सीमित है। इसके बाद धरातल पर इस गहराती समस्या से निपटने के लिये कोई काम नजर नहीं आता।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

