नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का बिगुल अब कभी भी बज सकता है। 18 जनवरी को चेंबर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चेंबर में अभी तक 3450 के लगभग सदस्य हैं, जो 31 मार्च 2026 की सूची के हिसाब से वोट करने की पात्रता रखेंगे।18 अप्रैल तक चुनाव कराये जा सकते है। यदि कोई दिक्कत रही तो चेंबर के चुनाव कार्यकारिणी एक मत से तीन माह और चुनाव आगे बढ़ा सकती है। चेंबर टीम की चुनावी तैयारी पूरी है। पदाधिकारी व कार्यकारिणी चेंबर चुनावों को तैयार है। वह 18 अप्रैल को भी चुनाव करा सकते हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनावों में मुख्य रूप से दो बड़े हाउस (गुट) आमने-सामने होते हैं, जो शहर और क्षेत्र के व्यापारिक नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। क्रिएटिव हाउस गुट लंबे समय से चेंबर की राजनीति में सक्रिय है। वर्तमान में चेंबर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल इसी हाउस का प्रतिनिधित्व करते हैं। व्हाइट हाउस दूसरा प्रमुख प्रतिद्वंदी गुट है। चुनावों के दौरान इन्हीं दोनों गुटों के बीच सीधी टक्कर होती है। हालांकि तीसरे गुट की भी चर्चा है जो अंसतुष्टों को मिलाकर बन सकता है। चेंबर चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी है, जिसमें नए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू हुई है। चुनाव मुख्य रूप से अध्यक्ष, मानसेवी सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे 6 प्रमुख पदों के लिए होते हैं। हाउसों के बीच मुख्य मुकाबला जीएसटी की जटिलताओं, व्यापारियों की समस्याओं और शहर के औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर रहता है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

