नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– कुशल कार्यशैली से बने दूसरी बार भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी
(धीरज बंसल)
ग्वालियर। पिछले दिनों भाजपा नेता आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में पुनः मीडिया प्रभारी बनाये गये थे। उन्हें दोबारा इस जिम्मेदारी के लिए चुने जाने के पीछे उनके पिछले कार्यकाल का सराहनीय प्रदर्शन और व्यक्तित्व के कुछ खास पहलुओं को माना गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आशीष अग्रवाल को पार्टी नेतृत्व ने उनके पिछले कार्यकाल के अच्छे काम और निष्ठा को देखते हुए उन्हें फिर से मौका दिया था। आशीष अग्रवाल की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो अपनी बात मृदुता और शालीनता से रखते हैं। मीडिया के साथ उनके बेहतर संबंधों और उनके सौम्य स्वभाव को उनकी इस पुर्ननियुक्ति का एक बड़ा आधार माना गया है। सौम्य स्वभाव के साथ-साथ, वे विपक्ष पर अपनी आक्रामक शैली और तार्किक प्रहारों के लिए भी जाने जाते हैं, जो मीडिया प्रभारी के पद के लिए अत्यंत आवश्यक है। आशीष अग्रवाल पार्टी नेतृत्व के विश्वासपात्र माने जाते हैं। आशीष अग्रवाल शिक्षित हैं और सोशल मीडिया व आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉम्र्स पर अपनी मजबूत पकड़ के कारण पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट के रूप में शुरू की थी। इसके बाद वे प्रदेश प्रवक्ता बने और अब लगातार दूसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें पार्टी संगठन और सरकार के बीच एक कुशल समन्वयक के रूप में जाना जाता है। वे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनके जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर ग्वालियर में समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत उनकी स्थानीय लोकप्रियता को दर्शाता है। राजनीति में आने से पहले उनके पास कॉर्पोरेट क्षेत्र का भी अनुभव रहा है, वह बड़ी कंपनियों में प्रबंधकीय पद पर कार्य कर चुके है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

