एथेनाल बना पुराने वाहनों के लिए बड़ी परेशानी, कर रहा इंजन को बीमार

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। पेट्रोल में मिलाए जा रहे एथेनाल ने पुराने वाहनों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। खासकर पांच से दस साल पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहन इस ईंधन से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि एथेनाल मिश्रित पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ियों की पिकअप कम हो गई है, माइलेज घट रहा है और कई मामलों में इंजन चलते-चलते बंद हो रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

बता दें, कई पेट्रोल पंपों पर बिक रहे ईंधन को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल में कितनी मात्रा में एथेनाल मिलाया गया है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी पंपों पर नहीं दी जा रही। अनजाने में लोग यह पेट्रोल भरवा रहे हैं और कुछ ही समय में उन्हें अपने वाहन मैकेनिक के पास ले जाने पड़ रहे हैं। मैकेनिकों के अनुसार, एथेनाल मिश्रित पेट्रोल पुराने इंजनों की तकनीक के लिए बहुत खतरनाक है। एथेनाल की वजह से रबर पाइप, सील, फ्यूल लाइन और कार्बोरेटर तेजी से खराब हो रहे हैं। कई वाहनों में फ्यूल सिस्टम जाम होने की समस्या सामने आ रही है, जिससे इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा एथेनाल नमी को आकर्षित करता है, जिससे इंजन के अंदर जंग लगने का खतरा भी बढ़ गया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

इस संबंध में वाहन मालिकों का कहना है कि पहले जहां सालों तक कोई बड़ी परेशानी नहीं आती थी, अब तीन-चार महीने में ही हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किसी की फ्यूल लाइन बदलनी पड़ रही है, तो किसी का कार्बोरेटर साफ कराना पड़ रहा है। कई लोग तो बार-बार वर्कशाप के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

यह होता है एथेनाल
एथेनॉल एक रंगहीन, ज्वलनशील और वाष्पशील कार्बनिक तरल है, जिसे इथाइल अल्कोहल भी कहा जाता है यह गन्ने, मक्का और अन्य फसलों से किण्वन द्वारा बनाया जाता है। यह एक नवीकरणीय जैव ईंधन है, जिसका उपयोग पेट्रोल के साथ मिलाकर प्रदूषण कम करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने के लिए किया जाता है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!