
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर (भास्करप्लस डाट काम)। जीबी पंत अस्पताल नईदिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के मुखिया और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल शनिवार को नया बाजार स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. राजकुमार बंसल के निज निवास पर पहुंचे। डॉ. युसूफ जमाल ने बंसल निवास पर पहुंचकर स्व. बंसल के दोनों सुपुत्रों और अन्य परिजनों से मुलाकात की। डॉ. युसूफ जमाल के बंसल निवास पर पहुंचने पर स्व. बंसल के दोनों पुत्रों धीरज बंसल और पंकज बंसल ने उनका शाल, श्रीफल और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। डॉ. युसूफ जमाल काफी देर तक बंसल निवास पर रूके और स्व. बंसल के बड़े बेटे धीरज बंसल से परिजनों की कुशलक्षेम भी जानी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

