धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा बंधौली में 600 साल पुराना शिव मंदिर

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। बंधौली गांव स्थित 600 साल पुराना शिव मंदिर को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने 1.88 करोड़ रुपए की राशि दी है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 22 पर्यटन केंद्रों को विकसित करने के लिए 1.88 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है। इस योजना में बंधौली स्थित शिव मंदिर को भी शामिल किया गया है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा बंधौली गांव स्थित भगवान आशुतोष शिव मंदिर प्राचीन है, चूंकि यह मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने इस मंदिर को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 1.88 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

इस शिव मंदिर की खासियत है कि यहां भगवान पर चढ़ा हुआ जल व्यक्ति अपने मस्से पर लगा ले तो मस्सा खत्म हो जाता है। हर साल यहां सावन के महीने में मेले का आयोजन किया जाता है। ग्वालियर-बेहट मार्ग पर बंधौली गांव मिलता है। इस गांव की पहाड़ी पर तकरीबन 600 साल पुराना शिव मंदिर है। भगवान आशुतोष के नाम से विख्यात इस शिवमंदिर की काफी मान्यता है। जिसके चलते सावन के महीने में यहां पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भगवान शिव के मंदिर की मरम्मत एवं क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भगवान आशुतोष के मंदिर प्रांगण को विकसित किया जाएगा। बंधौली गांव स्थित भगवान शिव के मंदिर की काफी मान्यता है। यहां पर हर साल दर्जनों की संख्या मेें कांवड़ लेकर भक्त आते हैं। इसके साथ ही आसपास के गांवों के भक्त भी यहां पर कांवड़ लेकर आते हैं। मंदिर के आसपास पार्किंग आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण मेले के समय यहां पर काफी परेशानी आती है। चूंकि मेले में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं, इसके चलते यहां पर वाहनों की भरमार हो जाती है। इसके चलते पर्यटन विभाग यहां पर पार्किंग एरिया विकसित करेगा। साथ ही प्रसादी आदि लेने के लिए भी अलग से दुकानें बनाई जाएंगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!