थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण में सीवर लाइन का रोड़ा, 500 मीटर लाइन डालकर छोड़ी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। थाटीपुर में 30 हेक्टेयर भूमि में चल रहे थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के कार्यों में नगर निगम की लेटलतीफी रोड़ा बनी हुई है। इस योजना के तहत बन रहे आवास एवं कमर्शियल इमारतों के लिए बिछाई जाने वाली सीवर लाइन नगर निगम की लापरवाही से अटकी हुई है। नगर निगम ने महज 500 मीटर सीवर लाइन बिछाकर कार्य रोक दिया है। जबकि हाउसिंग बोर्ड नगर निगम को जनवरी 2025 में सीवर लाइन बिछाने के लिए 6.20 करोड़ रुपए दे चुका है। सीवर लाइन के नहीं बिछाए जाने के कारण थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

थाटीपुर चौराहे से लेकर चौहान प्याऊ तक स्टेटकाल के समय के बने ओल्ड क्वार्टर को तोड़कर वहां पर नवीन निर्माण किया जा रहा है। 30 हेक्टेयर भूमि पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसमें कमर्शियल एवं आवासीय क्षेत्र विकसित होगा। पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट में नगर निगम की लेटलतीफी अड़ंगा डाले हुए है। इस 30 हेक्टेयर क्षेत्र में नगर निगम को सीवर लाइन बिछानी है। इस सीवर लाइन को उसे मैन ट्रंक लाइन से जोड़ना है, लेकिन अभी तक नगर निगम ने महज 500 मीटर लाइन बिछाई है। इसके साथ ही कार्य भी बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। जिसके कारण यह पूरा प्रोजेक्ट बेहद धीमी गति से चल रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत हेक्टेयर में 8 व्यावसायिक प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे, साथ ही 3 हेक्टेयर में पार्क का निर्माण कार्य होगा। साथ ही इसमें एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर एवं इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। प्रथम फेज में यहां पर 600 से अधिक फ्लैट तैयार किए जाएंगे, जिनमें यहां पर रहने वाले शासकीय कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान समय में थाटीपुर में बने ओल्ड बैरक एवं क्वार्टर में शासकीय कर्मचारी निवास कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!