जुबानी वार: मंत्री कैलाश के विवादित बयान पर आया PWD मंत्री का करारा जवाब

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

अब एक और मामले में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के बीच तल्खी दिख रही है। दो वरिष्ठ मंत्री एक बयान पर आमने सामने आ गए हैं। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीडब्ल्यूडी मंत्री और ठेकेदार संबंधों पर एक बयान दिया था। जिसको लेकर काफी सवाल उठे थे।अब लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने उसका जवाब दिया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

दरअसल उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर बयान पर चुटकी ली है। कैलाश ने कहा था कि पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री और कपड़े ठेकेदार दिलाए तो बेटा चरित्रवान कैसे बनेगा? कैलाश के इसी बयान पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि उनका तो कोई बेटा ही नहीं है। राकेश सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने निजी तौर पर भी सफाई दी थी। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ये बयान कैलाश भैया ने दिया है, तो सवाल भी उनसे ही करना चाहिए। वैसे उनका तो कोई बेटा ही नहीं है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

राज्य के दो मंत्रियों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोलते हुए देश की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े किए थे। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि आज के दौर में पिता यदि पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर है और उसके बच्चों को कपड़े दिलाने ठेकेदार लेकर जाए, तो फिर चरित्र की बात करना बेमानी है. हालांकि उनके इस बयान पर विवाद उठा था और अपने बयान पर कैलाश को सफाई भी देनी पड़ी थी। लिहाजा अब मंत्री राकेश सिंह ने अलग तरीके से जवाब देकर अपनी बात रखी है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!