एमआईटीएस संस्थान में भारी अनियमितताएं?, महाराज तक पहुंची शिकायतें

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। शिक्षा के मंदिर के रूप में पहचान बना चुका माधवराव इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाजी एण्ड साइंस (एमआईटीएस) में भी अब अनियमितताएं सामने आ रही है। वैसे इस संस्थान को सिंधिया परिवार ने स्थापित किया है। जिसके चलते इसकी पहचान विश्वव्यापी है। शिक्षा के क्षेत्र में यह अग्रणी पंक्ति में है। परंतु यहां पर कुछ समय से अनियमितताएं और शिक्षा की गुणवत्ता में कमी दिखाई दे रही है। यहां के सम कुलगुरू अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे है। उनकी गलत नीतियों के कारण संस्थान को काफी नुकसान हो रहा है। नीचले कर्मचारी कुछ कहने से बच रहे है। सम कुलगुरू फ्री हैण्ड होकर कुछ भी करने पर उतारू है। जिसके चलते संस्थान की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। इस मामले में महाराज तक शिकायतें पहुंची है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!