वायु प्रदूषण खत्म करने नगर निगम करेगा 37 करोड़ खर्च

– 20 करोड़ से बनेगा फुटपाथ, 6 करोड़ के लगेंगे पौधे

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए नगर निगम इस साल 37 करोड़ रुपए खर्च करेगा। वर्ष 2026 में नगर निगम 20 करोड़ की लागत से अकेले फुटपाथ बनाएगा। जिस पर लोग चल सकें साथ ही कच्ची जमीन से उड़ने वाली मिट्टी को खत्म किया जा सके।
ग्वालियर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स बिगड़ा हुआ है। शहर का औसत एक्यूआई लगभग 150 से 200 के बीच है जो कि बेहद हानिकारक है। इसके चलते प्रमुख सचिव द्वारा वायु गुणवत्ता को लेकर ली गई बैठक में ग्वालियर को फटकार लगी थी। ग्वालियर नगर निगम ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इस साल 37 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पेचवर्क किया जाएगा, इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर पाथवे बनाए जाएंगे। इन पाथवे पर इंटरलॉकिंग पेवर्स लगाई जाएंगी, जिससे धूल मिट्टी खत्म हो सके। इसके बाद नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर घास उगाई जाएगी, जिससे पेवर्स अच्छे से सेट हो सकें और चलने में लोगों को सुविधा हो।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

नगर निगम इस बार पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों से किनारा कर रही है। इसके चलते अब नगर निगम 5 करोड़ की लागत से सीएनजी एवं ई टिपर वाहन खरीदेगा। इन वाहनों का उपयोग शहर में कचरा कलेक्शन करने के लिए किया जाएगा। वर्तमान में नगर निगम के पास जो टिपर वाहन हैं, उनमें से अधिकांश डीजल से चलने वाले हैं। नगर निगम 2026 से ई वाहनों एवं सीएनजी वाहनों को प्रोमोट करेगा। नगर निगम कॉर्बन डाइऑक्साइड को सोखने के लिए लाखों की तादाद में पौधरोपण करेगा। इसके साथ ही नए पार्कांे के विकास एवं मियावाकी पद्धति से पौधरोपण एवं आक्सीजन जोन बनाने के लिए पार्क विभाग के द्वारा 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

सीएण्डडी वेस्ट कलेक्शन के लिए 3.50 करोड़ में खरीदे जाएंगे वाहन… शहर में बनने वाले मकानों एवं निर्माण कार्यों के दौरान निकलने वाले मलबे (सीएण्डडी वेस्ट) को हटाने के लिए नगर निगम वाहन खरीदेगा। इसमें 5 थ्री डी एक्सवेटर कम बेकहोई लोडर एवं 5 डंपर खरीदे जाएंगे। इन वाहनों की मदद से शहर से मलबा एकत्रित कर उसे सीएण्डडी वेस्ट निस्तारण साइट पर पहुंचाया जाएगा। शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम 1.50 करोड़ रुपए की आईईसी एक्टिविटी कराएगा। इसमें जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कराएं जाएंगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जागरूकता रैली सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इसके साथ ही 1 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक क्रीमेशन मशीन बनाई जाएगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!