
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| प्यार में धोखा और मौत की एक कहानी सामने आई है। एक लड़के को 36 साल की चार बच्चों की मां ने खुद को 22 साल की कुंवारी बताकर प्यार के जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। इसी बीच युवा बॉयफ्रेंड के सामने महिला के शादीशुदा होने का भेद खुल गया। बॉयफ्रेंड को पता लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र उससे 16 साल ज्यादा है। इसके बाद विवाद भी हुआ, लेकिन उम्रदराज गर्लफ्रेंड उसे ब्लैकमेल करने लगी। महिला झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे अपने साथ रखती थी। इस बीच सात अक्तूबर को परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर में दरवाजे पर फंदा लगा लिया। शातिर गर्लफ्रेंड उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंची और उसके बेहोश होने की कहानी सुनाई। तब तक बॉयफ्रेंड की मौत हो चुकी थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी प्रेमिका पर खुदकुशी के लिए विवश करने की FIR बीती रात को दर्ज हुई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गिरवाई थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा पहाड़ी की घटिया के ऊपर रहने वाला 20 वर्षीय जावेद पुत्र रफीक खान प्राइवेट टैक्सी चलाता था। सात अक्तूबर 2025 की सुबह पांच बजे जनकगंज में काला सैय्यद गोल पहाड़िया में रहने वाली 36 वर्षीय नगीना खान उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। नगीना ने डॉक्टरों को कहानी सुनाई थी कि यह मेरा दोस्त है, मेरे घर सुबह चार बजे आया था। डोर बेल बजाई थी। मैंने दरवाजा खोला तो यह गेट से टिका खड़ा था। हाथ लगाया तो सीधे जमीन पर गिर पड़ा। यह बेहोश था, जिसके बाद अपनी मकान मालिक की मदद से इसे ऑटो में लेकर हॉस्पिटल आई, जबकि डॉक्टरों ने जब जावेद को चेक किया तो वह पहले ही मृत था। उसके गले पर कसने के निशान के चलते डॉक्टर अमित कुशवाह ने पुलिस को सूचना दी। पीएम रिपोर्ट हाथ आई तो उसमें साफ था कि जावेद की मौत गिरने या बेहोश होने से नहीं बल्कि फांसी से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान लिए तो खुलासा हुआ। घटना वाले दिन जावेद अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर ही था। रात 11 बजे उसने सीढ़ियों के दरवाजे के ऊपर लोहे की चौखट पर अपनी साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब नगीना नीचे आई तो तत्काल फंदा काटकर साफी को छुपाया और चाकू आंगन में फेंक दिया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एक साल पहले नगीना जावेद के मकान में रहने आई थी। उसके साथ उसकी एक सात साल की बेटी आई थी। यहां उसने जावेद से दोस्ती कर ली। उसने जावेद को बताया था कि वह अभी 22 साल की है और कुंवारी है। उसके साथ जो लड़की है वह उसकी बहन की बेटी है, जबकि नगीना की वास्तविक उम्र 36 साल है और वह चार बच्चों की मां है। जावेद महिला की बातों में आ गया। पहले उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। फिर वह मिलने लगे। करीब एक साल तक वह जावेद के घर में रही, लेकिन उसके चाल चलन पर उसे घर से निकाल दिया। अब वह काला सैय्यद गोल पहाड़िया में रामश्री नाम की महिला के घर में किराए पर रहती है। यहां लगातार जावेद आता था और दोनों फिजिकल रिलेशन में थे। वहीं सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि महिला को हिरासत में ले लिया है पूछताछ जारी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

