
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रदेश को 1800 करोड़ रुपए की सौगात दी। उन्होंने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा, “आज जिस प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन हुआ है, यहां पर रेल के डिब्बों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रेलवे के और भी अलग-अलग प्रोडक्ट्स को बनाया जाएगा। लगभग 1,800 करोड रुपए के निवेश के साथ, बनाई जाने वाली यह इंडस्ट्री, लगभग 2 सालों में पूरी कर ली जाएगी। खमरिया और जबलपुर में हमारी सरकारी डिफेंस फैक्ट्री लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता हमें यह बताती है कि मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र का सेंटर बनने के सभी गुण मौजूद हैं।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान कहा, “मध्य प्रदेश में वर्षा ऋतु में रोजगार की बारिश हो रही है। काम करने की स्पीड रक्षा मंत्री जी की तरह होना चाहिए। इसी लोकसभा में 2 दिन में 3600 करोड़ के कारखानों की सौगात मिली है। भोपाल में मेट्रो शुरू होने से पहले यहां मेट्रो बनाने के कारखाने का भूमिपूजन हो रहा है। ये नए सपनों का भारत है। मोदीजी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। मोदीजी और रक्षा मंत्रीजी के सहयोग से मप्र में सौगातों का सिलसिला चलता रहेगा। हम अब तक 38 हजार करोड़ निवेश का भूमिपूजन कर चुके हैं। मप्र सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत एमपी से हुई। Beml इकाई से 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की भी सारी समस्याएं दूर होंगी”
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “धर्म पूछ पूछकर मारा था। कहा था मोदीजी को बता देना। तब मोदीजी ने दंड देने का संकल्प लिया। राजनाथसिंह जी के निर्देशन में 21 मिनिट में आतंकियों के आकाओं के ढेर लगा दिए। भारत ने पाकिस्तानी सेना को नहीं छेड़ा। लेकिन उधर से छेड़ा गया तो भारत ने 2 दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान दो दिन में हाथ जोड़कर आ गया, बात करो बात करो। हम स्वदेशी ही अपनाएंगे। 15 अगस्त, दीवाली स्वदेशी संकल्प के साथ मनाएंगे। कल फसल बीमा योजना के एमपी के किसानों के खातों में 1156 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।” प्रेसिडेंट एंड सीएमडी बीईएमएल शांतनु राय ने कहा कि बीईएमएल ने 61 साल से देश को रेल, खनन एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। वर्ष 1964 से बीईएमएल की शुरुआत हुई। यह कंपनी रक्षा, रेल और खनन क्षेत्र में कार्य़ करती है। बेंगलुरु में मेट्रो रेल कोच ईकाई स्थापित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रक्षा और रेल क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने काफी प्रगति की है। पिछले 11 साल में 35 हजार किलोमीटर पटरियां बिछाई गई।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

