
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। अगस्त माह में दो सुपर वीकेंड मिलने वाले हैं। इसके लिए लोगो ने प्लानिंग शुरू कर दी है। रक्षाबंधन शनिवार को है, अगले दिन रविवार है। इसके चलते लोग सेलिब्रेशन के लिए विशेष प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को है। इसके बाद शनिवार और फिर रविवार…यानी तीन दिन की छुट्टियाँ। स्वतंत्रता दिवस के अगले ही दिन कृष्ण जन्माष्टमी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस दिन छुट्टी मिलने की वजह से अगले वीकेंड को मथुरा में मनाने की प्लानिंग लोगों ने कर ली है। सबसे ज़्यादा बुकिंग मथुरा की हुई हैं। इसके अलावा भी कई धार्मिक स्थलों के लिए लोगों ने जाने की प्लानिंग की है। इसकी वजह है- अगले दिन जन्माष्टमी। ग्वालियर से कई लोग ओरछा जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। भले ही यहाँ रामराजा सरकार का मंदिर है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी भव्य मनाई जाती है। अगर आपने अब तक सुपर वीकेंड की प्लानिंग नहीं की है तो इस खबर को पढ़ लीजिए…हम बताएंगे, आप कहां मना सकते हैं छुट्टियां। आसपास के ऐसे स्थान और अगर शहर में ही रहकर वीकेंड को एंजाय करना है तब भी हैं भरपूर आप्शन।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
रक्षाबंधन के बाद अगले दिन भी अवकाश है। रक्षाबंधन शनिवार को है, अगले दिन रविवार है। ऐसे में अपनों के बीच शहर में ही खूब एंजाय किया जा सकता है। रविवार को शहर के स्थानीय पिकनिक स्पाट को एक्सप्लोर किया जा सकता है। तिघरा, भदावना, धूमेश्वर ऐसे पर्यटन स्थल हैं। जहां चारों तरफ प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

